पंखे में उतरे करंट से सिंचाई विभाग के मजदूर की हुई मौत

पंखे में उतरे करंट से सिंचाई विभाग के मजदूर की हुई मौत 
  मथुरा । सिंचाई विभाग के परिसर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं, रात में सोते समय पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है, घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग (नहर विभाग) कार्यालय परिसर की है, मूल रूप से एटा जिले के रहने वाले छविराम पिछले करीब 15 वर्षों से अपने परिवार के साथ यहीं रहकर मजदूरी करते थे । 


   बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात छविराम अपने कमरे में सो रहे थे, इसी दौरान उनका हाथ चल रहे पंखे से छू गया, पंखे में करंट उतरने के कारण उन्हें जोरदार बिजली का झटका लगा और वह मौके पर ही अचेत हो गए, परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि छविराम पिछले 15 साल से सिंचाई विभाग परिसर में मजदूरी कर रहे थे और रात में पंखे में करंट आने से उनकी जान चली गई, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1986957
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.