कमिश्नर एन0 पी0 सिंह यादव ने की मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा

कमिश्नर एन0 पी0 सिंह यादव ने की मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा 
-वृन्दावन स्थित यीडा के क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को आयोजित हुई समीक्षा बैठक
-आईजीआरएस की समीक्षा में जुलाई माह मण्डलीय रैंक में गिरावट दर्ज, दिये निर्देश
-जनपद मतहूछाता टाउन सीवरेज योजना की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त ने व्यक्त की नाराजगी 
    वृंदावन (मथुरा) । शनिवार को गीता शोध संस्थान परिसर स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित मण्डलीय बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई, बैठक में सर्वप्रथम आईजीआरएस की समीक्षा में इस माह मण्डल की रैंक में गिरावट दर्ज हुई, मण्डलायुक्त ने सभी अधिकारियों को रैंकिग में सुधार लाने हेतु आईजीआरएस के लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने, शिकायतकर्ता से सम्पर्क करने के निर्देश दिए, वहीं विगत माह की अपेक्षा सीएम डैशबोर्ड और विकास कार्यों में मथुरा को छोड़कर अन्य तीनों जिलों की रैकिंग में सुधार दर्ज किया गया है ।


  विकास कार्यों की समीक्षा में सर्वप्रथम पशुपालन विभाग में निर्माणाधीन वृहद गो-संरक्षण केंद्रों की जानकारी ली गई जिसपर मंडलायुक्त श्री यादव ने निर्देश दिए कि जनपद आगरा की 7 तथा मथुरा की 7 निर्माणाधीन गौशालाओं के कार्यों को ससमय पूर्ण करें, उन्होंने सभी जनपद में बकरी, भेड, सूकर यूनिटों की स्थापना के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए, वहीं पंचायत उत्सव भवनों के संबंध में अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद आगरा में दो, फिरोजाबाद में एक एवं मैनपुरी में एक स्थल चयन हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, जनपद मथुरा में लक्ष्य 4 के सापेक्ष समस्त 4 डीपीआर निदेशालय को प्रेषित किये जा चुके है जिसके संबंध में मंडलायुक्त श्री यादव ने निर्देश दिए कि अन्य जनपद भी समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें ।


  मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने प्राथमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत अवशेष विद्यालयों को फर्नीचर से संतृप्त किया जाए तथा समस्त 19 पैरामीटर व मानकों को पूर्ण कराए, प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत कराए जा रहे समस्त कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान दिया जाए, समस्त स्कूलों एवं छात्रावासों में शिक्षकों की उपस्थिति, स्वच्छता, साफ सफाई, शुद्ध पेयजल, शौचालय, प्रकाश, झाड़ियों की कटाई, जलभराव से निदान आदि सुनिश्चित किया जाए, गुणवत्तायुक्त खाना, नियमित बच्चों की काउंसलिंग, बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक आदि सुनिश्चित करें, मुख्य विकास अधिकारियों को मण्डल के सभी सर्वोदय विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए ।
   मंडलायुक्त श्री यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना वरिष्ठ नागरिक के अंतर्गत जनपद आगरा में 47 फीसदी, फिरोजाबाद में 40 फीसदी, मथुरा में 43 फीसदी और मैनपुरी में 28 प्रतिशत कार्ड बनना अवशेष रह गए है, मंडलायुक्त ने कहा कि लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करे, चेतावनी दी कि उक्त कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के अंतर्गत सरकारी भवनों पर सोलर रूफटॉप योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि उक्त कार्य को गंभीरता से लिया जाए तथा सोलर लगाने के कार्यों को चरणबद्धरूप से समयबद्धता से पूर्ण कराए। 
  उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि फॉर्मर्स रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाये, ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 के जनपद मथुरा में 2 आवास तथा मैनपुरी में 3 आवास बनने हेतु अवशेष है, मुख्यमंत्री आवास योजना में जनपद फिरोजाबाद में एक एवं मैनपुरी में 21 लाभार्थियों को प्रथम किस्त निर्गत नहीं है, जिसपर मंडलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रथम किश्त निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया, बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत चारों ही जनपदों में लक्ष्य से अधिक पूरा होने की जानकारी दी गई ।
  उचित दर की दुकानों के संबंध में बताया गया कि जुलाई तक निलम्बित दुकानों की संख्या 9 है, आगरा में 2, फिरोजाबाद में एक, मथुरा में 4 तथा मैनपुरी में दो है, रिक्त दुकानों की संख्या 32 है जिसमें जनपद आगरा में 12, फिरोजाबाद में 4, मथुरा में 7 तथा मैनपुरी में 19 दुकाने रिक्त हैं, निर्देश दिए कि रिक्त दुकानों के चयन कराया जाए, अन्नपूर्णा भवन जनपद आगरा में 3, फिरोजाबाद में 12, मथुरा में 22 एवं मैनपुरी में 12 कुल 49 अन्नपूर्णा भवन निर्माणाधीन है, मण्डल में कुल 116 के सापेक्ष 67 भवन पूर्ण हो गए है, निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आगरा में आनन्दी भैरों से डेरा बंजारा मार्ग पर यमुना नदी सेतु के रूके निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सेतु निगम और जल निगम समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करायें ।
  मथुरा में छाता टाउन सीवरेज योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की, आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन करने तथा प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए, बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी, डीएम मथुरा चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम आगरा मनीष कुमार बंसल, डीएम मैनपुरी इंद्रमणि त्रिपाठी, डीएम फिरोजाबाद संतोष कुमार शर्मा, सीडीओ आगरा प्रतिभा सिंह, सीडीओ फिरोजाबाद शत्रोहन वैश्य, सीडीओ मैनपुरी नेहा बंधु, सीडीओ मथुरा डॉ0 पूजा गुप्ता, एडीएम वित्त पंकज वर्मा एवं समस्त मण्डलीय अधिकारी मौजूद रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1986956
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.