अब स्टीमर और नाव चालकों की होगी कड़ी निगरानी
अब स्टीमर और नाव चालकों की होगी कड़ी निगरानी
-मथुरा, वृंदावन में यमुना किनारे होगी रिवर पुलिस की तैनाती
मथुरा । यमुना में लगातार बढ़ रहे हादसों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने पुलिस-प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी है, नावों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने और बिना लाइफ जैकेट के यमुना में उतारने की शिकायतों के बीच अब पुलिस ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है, हादसा होने के बाद राहत-बचाव के लिए दौड़ने के बजाय अब घाटों पर ही सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की योजना बनाई गई है ।
(19).jpg)
एसएसपी श्लोक कुमार ने वृंदावन के केशीघाट, मथुरा के विश्राम घाट, महावन के गोकुल और बलदेव के कैलाश घाट पर जल चौकी स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है, शासन की मंजूरी मिलते ही इन प्रमुख घाटों पर जल पुलिस की तैनाती की जाएगी, जल पुलिस की मौजूदगी से नाव संचालकों की मनमानी पर लगाम लगाने के साथ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी, नावों में लाइफ जैकेट उपलब्ध हैं या नहीं, क्षमता से अधिक सवारियां तो नहीं बैठाई जा रहीं और नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इन सभी बिंदुओं पर निगरानी रखी जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि किसी श्रद्धालु के यमुना में डूबने या नाव से हादसा होने की स्थिति में रेस्क्यू टीम मौके से दूर नहीं होगी, तत्काल बचाव अभियान शुरू किया जा सकेगा, पुलिस की यह पहल यमुना घाटों पर लापरवाही के खिलाफ सीधे तौर पर कार्रवाई का संदेश भी देगी, अब हादसे के बाद व्यवस्था तलाशने के बजाय हादसा रोकने पर जोर रहेगा।







.jpeg)











