संस्कृत भारती ने नियुक्त किए संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम के संयोजक
संस्कृत भारती ने नियुक्त किए संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम के संयोजक
-साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत घर-घर संस्कृत भाषा का किया जायेगा प्रचार प्रसार
मथुरा । संस्कृत भारती ब्रज प्रांत द्वारा श्रावण पूर्णिमा 28 अगस्त को विश्व संस्कृत दिवस के उपलक्ष में घर-घर संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से संस्कृत सप्ताह मनाया जाएगा जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग-अलग संयोजक घोषित किए गए हैं, 25 अगस्त को हवन पूजन व संस्कृत जागरूकता शोभायात्रा के साथ संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ होगा ।
(22).jpg)
शोभायात्रा अटल्ला चौराहा वृन्दावन स्थित श्री राम मंदिर से अपराह्न तीन बजे प्रारंभ होकर वृन्दावन परिक्रमा मार्ग स्थित सोह्म आश्रम पर हवन पूजन के साथ सम्पन्न होंगी, इसके संयोजक गंगाधर अरोड़ा एवं सहयोगी प्रदीप श्रीवास्तव होंगे, 26 अगस्त को जनसाधारण में संस्कृत भाषा के स्टीकर, बैनर, पत्रक, एवं संस्कृत वदतु पुस्तिका का वितरण कर घर घर प्रचार प्रसार किया जाएगा, कार्यक्रम का शुभारंभ श्री दीर्घ विष्णु मंदिर घीया मंडी से किया जाएगा कार्यक्रम संयोजक रामदास चतुर्वेदी शास्त्री एवं सहयोगी अखिलेश गौतम होंगे।
इसी क्रम में 27 अगस्त को विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं की प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में होगी जिसमें श्रीमद्भगवद्गीता, सुभाषित, श्लोक वाचन एवं लेखन, संस्कृत भाषण और संस्कृत निबंध लेखन, ध्येय वाक्य व गायत्री मंत्र लेखन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, कार्यक्रम संयोजक श्याम सुंदर शर्मा एवं सहयोगी डा0 संजय शर्मा होंगे, 28 अगस्त श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन श्रावणी उपाकर्म व गायत्री जयंती एवं विश्व संस्कृत दिवस पर संस्कृत भाषा में शुभकामना संदेश दे कर समाज में संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षण पैदा किया जाएगा, कार्यक्रम संयोजक गणेश शंकर पाण्डेय एवं सहयोगी रामदास चतुर्वेदी शास्त्री होंगे, 29 अगस्त को सार्वजनिक स्थानों पर घर घर तुलसी अभियान चलाया जाएगा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण किया जाएगा, कार्यक्रम संयोजक आचार्य ब्रजेन्द्र नागर एवं सहयोगी संदीप चौधरी होंगे ।
इसी श्रृंखला में 30 अगस्त को विद्वत गोष्ठी एवं सम्मान समारोह व प्रतिभागियों का पुरस्कृत वितरण सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल में होगा, कार्यक्रम संयोजक डॉ0 धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं सहयोगी आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी होंगे, 31 को संस्कृत जागरुकता शोभायात्रा राजकीय इण्टर कालेज से प्रारंभ होकर होली गेट होकर सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर पर धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न होंगी, कार्यक्रम के संयोजक गंगाधर अरोड़ा एवं सहयोगी योगेश उपाध्याय आवा होंगे, बैठक में डा0 धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, गंगाधर अरोड़ा, गणेश शंकर पाण्डेय, ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी, आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, प्रदीप श्रीवास्तव, हरस्वरुप यादव, रामदास चतुर्वेदी शास्त्री, योगेश उपाध्याय आवा,संदीप चौधरी, अखिलेश गौतम, मुरलीधर चतुर्वेदी आदि ने संस्कृत सप्ताह को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए अपील की है ।







.jpeg)











