हिंदू मुस्लिम की लड़ाई ने महंगाई के जाल में फंसा दिया देश
हिंदू मुस्लिम की लड़ाई ने महंगाई के जाल में फंसा दिया देश
-अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन
मथुरा । अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने देश में बेलगाम बढ़ती महंगाई के विरोध में सडक पर प्रदर्शन किया, प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने किया, इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा एवं मोदी सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर महंगी चीनी, महंगा सरसों तेल, रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल और खाने-पीने की वस्तुओं की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से महंगाई वापस लेने की मांग की ।
(26).jpg)
रमेश सैनी और महासचिव नरेश चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि देशव्यापी महंगाई भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का दुष्परिणाम है, उन्होंने कहा कि हिंदू मुस्लिम की लड़ाई में देश फंसा दिया, महंगाई में सरकार जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाना चाहती है, फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारी रसोई में आग लगा दी है, खाने-पीने की चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई हैं, जो अब सबके बस की बात नहीं रही ।
इस विरोध प्रदर्शन में रमेश सैनी, लुकेश कुमार राही, नरेश चौधरी, क्रांति कुमार, लेखराज, कुणाल डागोर, सिद्धांत भाटिया, इंजी. गौरव कुमार, आकाश बाबू, भोला कर्दम, चित्रसेन मौर्य, धर्मवीर सिंह, एडवोकेट विवेक कुमार, सौदान सिंह, कुमारी खुशी, गौस मोहम्मद, पिंकू, सरदार महेंद्र सिंह, सुमित कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।







.jpeg)











