संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
-पुलिस के अनुसार विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी करने आया था मृतक युवक
मथुरा । थाना मगोर्रा के गांव लोरिहा पट्टी में शनिवार की देर रात चोर करीब 2:30 बजे गांव में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पास बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, पुलिस के अनुसार मृतक युवक अपने साथियों के साथ विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी करने आया था, इसी बीच करंट लगने से उसकी मौत हो गई, मृतक के शव को उसके साथी मौके पर ही छोड कर भाग गये, पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त भी कर ली है ।
(34).jpg)
पुलिस के अनुसार मृतक चोर की शिनाख्त अलीगढ़ के गांव गिरधरपुर निवासी अजय यादव पुत्र कुंवरपाल के रूप में हुई है, पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, शनिवार की देर रात चोर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है, सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि देर रात विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी के दौरान एक चोर को करंट लगने से मौत हो गई, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, घटना की जांच की जा रही है, घटना को लेकर सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पहुंचे, पुलिस घटना की जांच में जुटी है ।







.jpeg)











