श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : प्रशासन ने की तैयारी, 26 मंचों पर गूंजेगी ब्रज संस्कृति
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : प्रशासन ने की तैयारी, 26 मंचों पर गूंजेगी ब्रज संस्कृति
मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए मथुरा में तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बैठक में बिजली, सुरक्षा, यातायात, सफाई, पेयजल, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई ।
(32).jpg)
अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन्माष्टमी के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं, जन्मोत्सव के दौरान 2 से 4 सितंबर तक जिलेभर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इस बार 5 मुख्य मंचों और 21 लघु मंचों सहित कुल 26 मंचों पर ब्रज की लोक संस्कृति, रासलीला, भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जिससे पूरा मथुरा भक्तिमय माहौल में रंग जाएगा, प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 76 अस्थायी शौचालय, 186 पेयजल टैंकर, 5 स्थायी और 10 अस्थायी पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की है ।
वहीं सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1100 सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे जबकि श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में 250 अतिरिक्त कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाएगी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, जन्माष्टमी महोत्सव को देखते हुए पूरे जिले को 3 जोन और 17 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, सुरक्षा व्यवस्था के तहत 95 बैरियर, 15 वॉच टावर, 125 सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन निगरानी की व्यवस्था रहेगी, प्रमुख मंदिरों, घाटों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा, 4 सितंबर की संध्या को विश्राम घाट पर 5100 दीपों का भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित होगा, इसके अलावा शहर के 25 प्रमुख चौराहों और तीन प्रमुख घाटों को आकर्षक विद्युत सजावट से रोशन किया जाएगा जिससे जन्मभूमि नगरी का अलौकिक स्वरूप देखने को मिलेगा ।







.jpeg)











