ब्रज में दिखेगा उत्तर भारत की लोक संस्कृतियों का संगम

ब्रज में दिखेगा उत्तर भारत की लोक संस्कृतियों का संगम
-श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा में ब्रज के साथ उत्तर भारत कलाकार देंगे प्रस्तुति
    मथुरा । श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ इस बार केवल भव्य शोभायात्रा से नहीं, बल्कि ब्रज की लोक परंपराओं, लोक कलाओं और देश की विविध लोक संस्कृतियों के जीवंत संगम के साथ होगा, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से एक दिन पूर्व 3 सितंबर को सुबह 9 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर-1 से निकलने वाली शोभायात्रा में ब्रज के पारंपरिक लोक कलाकारों के साथ बुंदेलखंड, अवध तथा ब्रज से सांस्कृतिक रूप से जुड़े राजस्थान और हरियाणा के लोक कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों, सामाजिक संस्थाओं, सांस्कृतिक संगठनों और मार्ग में स्वागत करने वाले नागरिकों की बैठक हुई ।


  बैठक में तय किया गया कि शोभायात्रा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर-1 से प्रारंभ होकर महाविद्या कॉलोनी, गोविंद नगर थाना, होटल शीतल रीजेंसी, मुकुंद विहार और डीग गेट होते हुए पुनः श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचेगी, विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा के स्वागत की तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई, अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन ने कहा कि यह केवल परिषद की शोभायात्रा नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण में आस्था रखने वाले प्रत्येक भक्त की शोभायात्रा है, उन्होंने लोगों से उत्साहपूर्वक सहभागिता कर इसे भव्य और व्यवस्थित बनाने की अपील की, शोभायात्रा में शामिल कलाकारों और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, स्वागत-सत्कार और स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी ।
   संस्कार भारती, उद्योगपति प्रमोद गर्ग, नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारी राजीव बृजवासी, समाजसेवी एसके शर्मा, नवीन मित्तल, जयंती प्रसाद अग्रवाल, अमित जैन, सभासद नीरज वशिष्ठ सहित विभिन्न संगठनों एवं नागरिकों की ओर से स्वागत की व्यवस्था की जाएगी, कल्याण करोति, नेहरू युवा केंद्र, नागरिक सुरक्षा दल, युवा कल्याण विभाग सहित अन्य संगठनों को भी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है, बैठक में परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजीव पांडे, परिषद के उपमुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश चंद्र, मुख्य अभियंता राणा प्रताप सिंह, सहायक अभियंता जे0के0 जैन, गीता शोध संस्थान के कोऑर्डिनेटर चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार, इस्कॉन वृंदावन के अध्यक्ष रवि लोचन दास, मान मंदिर की ओर से पंकज चतुर्वेदी, नेहरू युवा केंद्र के अमित कुमार, संस्कार भारती के सुरेंद्र गुप्ता, रेडक्रॉस के अमृत लाल खंडेलवाल आदि मौजूद रहे ।
   उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित शोभायात्रा में मान मंदिर बरसाना की सखियां, संतगण, इस्कॉन की संकीर्तन मंडली, बैंड पार्टी तथा लोक एवं सांस्कृतिक दल शामिल होंगे, कलाकार अपनी-अपनी क्षेत्रीय परंपराओं के अनुरूप पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्यों और लोक नृत्यों के माध्यम से सांस्कृतिक विविधता प्रस्तुत करेंगे, ब्रज के लोक कलाकारों के माध्यम से रास, लोकगीत, पारंपरिक नृत्य और कृष्ण से जुड़ी लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी, वहीं बुंदेलखंड, अवध, राजस्थान और हरियाणा के कलाकार अपनी-अपनी लोक शैलियों के माध्यम से शोभायात्रा में देश की समृद्ध लोक संस्कृति के रंग भरेंगे, इस तरह शोभायात्रा में ब्रज की कृष्णमय लोक संस्कृति के साथ उत्तर भारत की विविध लोक परंपराओं का संगम देखने को मिलेगा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1991198
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.