मैजिक शो के माध्यम से जीएसटी को लेकर किया जागरूक

मैजिक शो के माध्यम से जीएसटी को लेकर किया जागरूक
  मथुरा । जीएसटी प्रक्रिया को आसान बनाने और व्यापारियों को जागरूक करने के लिए राज्य कर विभाग ने अनोखा तरीका अपनाया, विभाग द्वारा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया, इसमें जादूगर वी सम्राट, मेरठ के मैजिक शो के जरिए व्यापारियों को सही जीएसटी प्रक्रिया और समय पर टैक्स जमा करने के फायदे बताए गए ।


   अभियान का शुभारंभ जीएसटी कार्यालय, गोवर्धन रोड पर जॉइंट कमिश्नर रमेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया, इस दौरान राज्य कर विभाग मथुरा के कई अधिकारी, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष रास बिहारी अग्रवाल, पंकज सिंघल, सुभाष सैनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे, कार्यक्रम के बाद जादूगर वी सम्राट ने कृष्णा नगर बाजार, कोतवाली रोड और होली गेट सहित प्रमुख बाजारों में मैजिक शो किया ।
   मैजिक के माध्यम से बताया गया कि सही जीएसटी रिटर्न भरकर और समय पर टैक्स जमा करके व्यापारी न सिर्फ परेशानियों से बच सकते हैं, बल्कि अपने व्यापार में बढ़ोतरी भी कर सकते हैं, जादूगर ने एक देश एक कर और ष्विकास की नई पहचान ळैज्ष् के संदेश को रोचक अंदाज में पेश किया जिसे व्यापारियों ने बड़े उत्साह से सुना, व्यापारियों ने भी राज्य कर विभाग के इस प्रयास की सराहना की और अपने व्यापार में बढ़ोतरी करके अधिक टैक्स देने का संकल्प लिया, यह अभियान 26 और 27 अगस्त को चलेगा, विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फॉर्म से देशवासियों का जीवन हुआ आसान, आत्मनिर्भर भारत के सपनों को मिली नई उड़ान को ध्यान में रखते हुए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1991185
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.