एचआईवी और एड्स के बारे में युवाओं को किया गया जागरूक
एचआईवी और एड्स के बारे में युवाओं को किया गया जागरूक
वृंदावन (मथुरा) । आईओपी महाविद्यालय (इंस्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल फिलॉसफी) परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी, एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राओं, प्राध्यापकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया, कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि कि एचआईवी, एड्स जैसी बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय केवल और केवल सही जानकारी और सतर्कता है ।
(64).jpg)
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें इस बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों से भेदभाव या सामाजिक दूरी बनाने के बजाय उनके प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आईओपी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 पीके सारस्वत ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि युवा देश के भविष्य हैं इसलिए उनका शारीरिक और मानसिक रूप से जागरूक होना बेहद जरूरी है, इस दौरान प्रो0 सरला शर्मा, प्रो0 अनंत कुमार यादव, प्रो0 योगेन्द्र पाल सिंह सोलंकी, प्रो0 संजय कुमार सिंह, प्रो. दीपिका वर्मा, डॉ0 के0एल0 अग्रवाल, डॉ0 बीरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ0 विवेक शर्मा, सुनीत शुक्ला, डॉ0 अनुज कुमार, मृदुला पाण्डेय, पवित्र गोस्वामी, धर्मेंद्र कुमार, सुभाष कृष्ण सरकार एवं सौरभ कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे ।







.jpeg)











