सीएम योगी तीन सितंबर को पहुंचेंगे मथुरा, 4 को होंगे रवाना
सीएम योगी तीन सितंबर को पहुंचेंगे मथुरा, 4 को होंगे रवाना
-श्रीकृष्ण जन्मभूमि में 4 को करेंगे दर्शन, 3 को परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा
-मुख्यमंत्री के दो दिवसीय मथुरा दौरे का लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद, सभी विभाग व्यस्त
मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन और चार सितंबर को मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार तीन सितंबर को मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से पवनहंस वृंदावन पहुंचेंगे, इसके बाद वह भक्ति स्थल मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे, मुख्यमंत्री करीब 1:45 बजे गीता शोध संस्थान वृंदावन पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, दोपहर 2:30 से करीब 3:30 बजे तक वह तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे ।
(90).jpg)
मुख्यमंत्री इसके बाद गीता शोध संस्थान एवं प्रेम महाविद्यालय के लोकार्पण-शिलान्यास, पौधारोपण तथा साधु-संतों के सम्मान सहित विभिन्न परियोजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे, शाम को मुख्यमंत्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे, इसके बाद वह अशोका अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे, चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 9:55 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचेंगे, यहां वह गो-पूजन के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन-पूजन करेंगे ।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान का दौरा करेंगे, प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:10 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से मथुरा से रवाना होंगे, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व के दौरान उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है ।







.jpeg)









