श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले स्वयंसेवकों ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले स्वयंसेवकों ने शुरू किया स्वच्छता अभियान
-हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ के साथ जन्मस्थान क्षेत्र में चलाया अभियान
  मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व से पूर्व ‘ब्रज वैभव अभियान’ के अंतर्गत हार्टफुलनेस संस्था के करीब 250 स्वयंसेवकों ने रविवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया, स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर सफाई करने के साथ स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों और श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, मथुरा के अलावा कानपुर, आगरा, अलीगढ़, दिल्ली, नोएडा तथा मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवकों ने अभियान में सहभागिता की ।


 स्वयंसेवकों ने गेट नंबर-3, गोविंद नगर, पत्रा कुंड, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुख्य द्वार, डीग गेट, मसानी और खेरता सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया, अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से संवाद करते हुए कूड़ा इधर-उधर नही फेंकने और डस्टबिन का प्रयोग करने की अपील की, इस दौरान ‘हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ का संदेश देते हुए लोगों से जन्माष्टमी पर्व के दौरान भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया गया, हार्टफुलनेस के मथुरा समन्वयक निशांत शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान संस्था के करीब 200 स्वयंसेवक भंडारों और प्रमुख स्थानों पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। 
  उन्होंने कहा कि पूरे जन्माष्टमी पर्व के दौरान निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भी प्रमुख धार्मिक स्थलों और मार्गों पर स्वच्छता बनी रहे, हार्टफुलनेस के उत्तर प्रदेश समन्वयक अनुपम अग्रवाल ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से डस्टबिन का प्रयोग करने तथा ब्रज की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की, उन्होंने कहा कि व्रज की स्वच्छता किसी एक संस्था या व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से ही इस पवित्र क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखा जा सकता है, अभियान में सुरेंद्र शर्मा, रमेश वर्मा, ऋषिरंजन, एसपी सिंह, सुरेश पाठक, मनीष शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, अभिषेक गुप्ता, जेएन वर्मा, उषा अग्रवाल, सुधा आर्या, पुष्पा लता और ज्योति सहित स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2000895
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.