सैनी समाज ने भरी हुंकार अब वोट बैंक नहीं, चाहिए हिस्सेदारी

सैनी समाज ने भरी हुंकार अब वोट बैंक नहीं, चाहिए हिस्सेदारी 
   मथुरा । सामाजिक न्याय एवं राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर बहुप्रतीक्षित सैनी समाज दिशा संवाद एवं मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह रविवार को मसानी रोड स्थित नेशनल चौम्बर भवन में बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राम भरोसी ने की जबकि संचालन राम अचल मौर्य ने किया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा के नूरपुर विधायक राम अवतार सैनी द्वारा शिक्षा के जनक महात्मा ज्योतिराव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।


   तत्पश्चात सैनी समाज समाज द्वारा मुख्य अतिथि का परम्परागत साफा, पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, समारोह के प्रथम सत्र में समाज के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन किया है। दिशा संवाद में सैनी समाज के वक्ताओं ने एक स्वर में अपनी पीड़ा व्यक्त की । 
  वक्ताओं ने कहा कि मथुरा जनपद में सैनी समाज की लगभग डेढ़ लाख की आबादी होने के बावजूद आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने समाज को उसका वाजिब सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी देने का काम नहीं किया है जिसके कारण सामाजिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर समाज पिछड़ता चला गया, मुख्य अतिथि विधायक राम अवतार सैनी ने कहा कि समाज की प्रगति केवल संख्या से नहीं, बल्कि जागरूकता, शिक्षा, संगठन और नेतृत्व से होती है ।
   उन्होंने समाज को ललकारते हुए कहा, कब तक हम सिर्फ वोट बैंक बनकर रहेंगे, कब तक हमारी मेहनत का फल दूसरे ले जाएंगे, अब समय आ गया है कि हम सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के लिए जागरूक हों, कार्यक्रम में रमेश सैनी, पीतम सैनी अंजलि सैनी, संतोष सैनी, रवि सैनी, राजेश सैनी, बृजलाल सैनी, लक्ष्मन सैनी, मुकेश सैनी, महेश सैनी, जगदीश सैनी, डा.अशोक सैनी, अभिमन्यु सैनी, पवन प्रधान, ओमप्रकाश सैनी, ओमपाल सैनी, काका जी, सुभाष सैनी, बाबू लाल सैनी, बुद्धी लाल सैनी, तोता राम सैनी, मेघश्याम सैनी आदि उपस्थित रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2000900
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.