जन्माष्टमी : नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

जन्माष्टमी : नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर मथुरा-वृंदावन आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है, कान्हा की नगरी रंगबिरंगी और दूधिया रोशनी से गममग हो गई है, शहर को भव्य, आकर्षक और जगमग बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ओजस्वी राज खुद देर रात सड़कों पर उतरे, उन्होंने अपर नगर आयुक्त एवं विद्युत विभाग के अफसरों संग मथुरा और वृंदावन के प्रमुख मार्गों पर रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था व सौंदर्यीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया ।


   टाउनशिप रोड, मछली फाटक, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मार्ग, मसानी चौराहा, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, रमणरेती से लेकर बांके बिहारी क्षेत्र तक संपूर्ण मार्ग का बारीकी से जायजा लिया गया, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने हिदायत दी कि जन्माष्टमी से पूर्व सभी व्यवस्थाएँ हर हाल में पूर्ण हों ताकि श्रद्धालु एक दिव्य और यादग़ार अनुभव लेकर लौटें, निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कड़े निर्देश दिए किे मछली फाटक फ्लाईओवर पर बंद पाई गई तिरंगा लाइटों व मोर आकृति की लाइटों को तत्काल किया जाये, वृंदावन में रमणरेती पुलिस चौकी से बांके बिहारी जी क्षेत्र तक पेड़ों पर आकर्षक आरजीबी लाइटिंग और पेंटिंग्स पर ‘वार्म व्हाइट’ लाइटें लगाने के निर्देश दिए ।
  वहीं मथुरा शहर के भूतेश्वर क्षेत्र व 100 फुटा फ्लाईओवर पर तिरंगा लाइटिंग और दीवारों पर फेसाड, सजावटी लाइटिंग का काम जल्द पूरा कराने की हिदायत दी, इसके अलावा वृंदावन में पागल बाबा तिराहे से पवन हंस हेलीपैड तक श्रद्धालुओं के आवगमन को देखते हुए अस्थायी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, नगर आयुक्त ने अवर अभियंता (विद्युत) को निर्देश दिया कि संपूर्ण मार्गों की लाइटिंग का सूक्ष्मता से परीक्षण कर हर कमी को तुरंत दूर किया जाए, निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, अवर अभियंता शैलेश सिंह समेत नगर निगम की टीम मौजूद रही ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2000894
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.