भाजपाईयों ने रविवार को सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

भाजपाईयों ने रविवार को सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
-मन की बात’ देशवासियों को जोड़ने व प्रेरणा देने का सशक्त माध्यम-अर्चना मिश्रा
   मथुरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 137वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बूथ संख्या 175 स्थित होटल मुकुंद धाम,भूतेश्वर रोड पर किया गया, कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सामूहिक रूप से सुना, मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना मिश्रा रहीं, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, विधायक मेघश्याम सिंह उपस्थित रहे ।


   मुख्य अतिथि अर्चना मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों से सीधा संवाद स्थापित करने वाला प्रभावी माध्यम है, प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रखने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, विज्ञान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया है, उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा देना और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है । 
  इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, महानगर अध्यक्ष राजू यादव, महामंत्री विनीत शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र राणा, राम किशन पाठक, संजय शर्मा, ललित गौतम, सुरेंद्र सिंह प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, घनश्याम लोधी, डॉ0 देवेंद्र शर्मा, पूजा चौधरी, दीपक गोला, कल्पना गर्ग, अंकुर गुर्जर, बृजेश अहेरिया, योगेश आवा, मनोज सौनोठ, दीपा अग्रवाल, शशि शुक्ला, प्रणय पाराशर, नितिन कौशिक, लोकेश तायल, अजय सिंह राजावत, सुनील तरकर, हाकिम सिंह, राजू चौधरी, दीपक नागर, अश्वनी सैनी, यतेंद्र फौजदार, पुष्पेंद्र चौधरी, आकाश नागर, आकाश पचौरी, नीरज वशिष्ठ, कुंज बिहारी भारद्वाज आदि मौजूद थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2000897
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.