लक्ष्मीनगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
लक्ष्मीनगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
मथुरा । थाना यमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, मृतका की पहचान अलीगढ़ निवासी पल्लवी के रूप में हुई है, जो शनिवार शाम अपने पति आकाश के साथ उसकी ननिहाल घूमने आई थी, परिजनों के मुताबिक, रात में सभी लोगों ने एक साथ भोजन किया और सो गए।
(97).jpg)
देर रात अचानक पल्लवी की तबीयत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं, परिजन उसे पहले एक स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया, बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में पल्लवी ने दम तोड़ दिया ।
घटना की सूचना मिलते ही यमुना पार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरने की कार्रवाई की, इसके बाद परिजनों की सहमति पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव उनके सुपुर्द कर दिया गया, मृतका के भाई का कहना है कि पल्लवी पहले पूरी तरह स्वस्थ थी और उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है, फिलहाल विवाहिता की मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है जिससे मामला चर्चा का विषय बना हुआ है ।







.jpeg)











