चोरी की पल्सर बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
चोरी की पल्सर बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
मथुरा । थाना राया पुलिस ने गश्त एवं चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, आरोपी के कब्जे से चोरी की पल्सर बाइक बरामद की गई है, पुलिस के मुताबिक 4 जुलाई को हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र ने अपनी पल्सर मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।(2).jpg)
मामले की विवेचना के दौरान आरोपी रुस्तम सिंह उर्फ सत्यम (48 वर्ष) निवासी नगला अकोश थाना बलदेव का नाम प्रकाश में आया, इसके बाद 8 सितंबर की रात 8रू15 बजे राया कट से ककरेटिया जाने वाले बंबा मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं ।







.jpeg)









