फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर हुईं सम्मानित
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर हुईं सम्मानित
वृंदावन । धर्मनगरी वृंदावन में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की 21 वर्षीय युवा निर्माता अनुप्रिया नागर को रामायणी रिसर्च काउंसिल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में रामायणी सम्मान से सम्मानित किया गया, इस अवसर पर ब्रज के प्रमुख संतों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया, सम्मान समारोह से पहले अनुप्रिया नागर ने परिवार के साथ प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।(8).jpg)
कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए अनुप्रिया ने बताया कि बाबा नीम करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश महज एक करोड़ 75 लाख रुपये के सीमित बजट में बनाई गई है, उन्होंने फिल्म की ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय बाबा नीम करौरी महाराज की कृपा और आशीर्वाद को दिया, अनुप्रिया नागर ने कहा कि भविष्य में भी वह भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक विषयों पर आधारित फिल्मों का निर्माण करना चाहती हैं, उनके इस संकल्प की संत समाज ने सराहना करते हुए उन्हें निरंतर ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।







.jpeg)









