पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार, दामाद के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट
पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार, दामाद के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट
मथुरा । थाना जमुनापार पुलिस द्वारा पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने वाले के आरेापी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जमुनापार पुलिस टीम ने रात को करीब सवा ग्यारह बजे थाना कार्यालय थाना जमुनापार से अभियुक्त मृतिका का पति जगदेव पुत्र ओमप्रकाश मूल निवासी जैदपुरा थाना टप्पल जिला अलीगढ़ हाल निवासी जमुना बिहार कालौनी गली नम्बर-02 थाना जमुनापार को पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया। (4).jpg)
पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद धारा 103(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है, मंगलवार को मृतका के पिता ने थाना जमुनापार पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि दामाद जगदेव ने उनकी पुत्री की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी है जिसके आधार पर थाना जमुनापार पर अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्त को पूछताछ के लिए पुलिस थाने लेकर आई, पूछताछ के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया, कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना जमुनापार विदेश कुमार, एसआई मिथलेश उपाध्याय, एसआई विकास कुमार थाना जमुनापार आदि पुलिसकर्मी थे ।







.jpeg)









