ठाकुर द्वारकाधीश मन्दिर में धूमधाम से मना नंद महोत्सव
ठाकुर द्वारकाधीश मन्दिर में धूमधाम से मना नंद महोत्सव
मथुरा । पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में नंद महोत्सव का आयोजन हुआ, मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार एवं अन्य मुखियाओं ने नंद बाबा और माता यशोदा का स्वरूप धारण किया जबकि अन्य कर्मचारियों ने ग्वालों के वेश में भाग लिया, नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल कीष् और ष्हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल कीष् के जयकारों के बीच ठाकुर जी चांदी के पालने में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। (161).jpg)
इस अवसर पर मंदिर के मुखिया द्वारा भक्तों पर प्रसाद लुटाया गया, जिसमें फल, फूल, वस्त्र, आभूषण, खिलौने और मिष्ठान शामिल थे, देश-विदेश से आए तीर्थयात्रियों ने ठाकुर जी की प्रसादी प्राप्त कर नंद महोत्सव का आनंद लिया, दोपहर 10 बजे नंद महोत्सव के दर्शन खुले और दोपहर 12 बजे मंगला, दोपहर 2 बजे ग्वाल श्रंगार पर राजभोग के दर्शन के बाद सायंकाल 4ः30 से 5 बजे तक शयन दर्शन के बाद मंदिर के पट बंद हुए ।.jpg)






.jpeg)









