नंदोत्सव में लुटा खजाना, कृष्ण भजनों पर झूमे श्रद्धालु

नंदोत्सव में लुटा खजाना, कृष्ण भजनों पर झूमे श्रद्धालु
   मथुरा । श्री ब्रजधाम सेवा समिति के तत्वावधान में नेशनल चैंबर भवन में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य नंदोत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर ब्रज संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया, कार्यक्रम में कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रास और ब्रज लोक संस्कृति की आकर्षक झलक प्रस्तुत की ।
  “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे, नंदोत्सव की परंपरा निभाते हुए कान्हा के जन्म की बधाई दी गई, श्रद्धालुओं के बीच खूब खजाना लुटाया गया जिससे पूरे पंडाल में उत्सव का माहौल छा गया, समिति पदाधिकारियों ने बताया कि श्री ब्रजधाम सेवा समिति समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर असहाय, जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की सहायता करती है। ब्रज संस्कृति के संरक्षण और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं ।
   देर रात तक चले कार्यक्रम में ब्रज संस्कृति, छठ और डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया, समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई और सभी ने एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं, समिति के अध्यक्ष महेश चंद आनंद अग्रवाल, दिनेश चंद्र अग्रवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अतुल गोयल, अनूप माहेश्वरी, वीरेंद्र मित्तल सहित समिति के पदाधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2014762
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.