सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो, पुलिस ने की स्थिति साफ
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो, पुलिस ने की स्थिति साफ
मथुरा । कई दिन से एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाएं एक साधु वेशधारी के साथ मारपीट कर रही हैं, वीडियो को लेकर तमाम तरह की कमेंट बाजी भी सोशल मीडिया पर हो रही है, अब पुलिस ने इस वीडियो को लेकर स्थिति स्पष्ट की है, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने इस संबंध में कहा है कि जांच करने पर संज्ञान में आया है कि चित्तौड़गढ़ में अशावर माता मंदिर है, जहां पे ये दोनों लोग हेमंत सिंह और सपना उपाध्याय एक साथ कई सालों से रह रहे हैं ।.jpg)
उन्होंने बताया कि इनके बीच में कुछ विवाद उत्पन्न हुआ है, इस विवाद की सूचना इनके द्वारा चित्तौड़गढ़ थाने को दे दी गई है, जहां पर इनका समझौता हुआ है, फिर विवाद उत्पन्न हुआ है, इसी परिपेक्ष में घटना स्थल चित्तौड़गढ़ का है, जहां इनका विवाद चल रहा है, यहां पे जो वीडियो वायरल हुआ है, इसमें यह सपना उपाध्याय और जो बाबा है इनको बुला के यहां पर कुछ मंत्रणा करने के लिए बुलाया था, इस मंत्रणा के विवाद बीच में ही इसमें विवाद हुआ है, इस पर तहरीर दोनों पक्षों द्वारा दी जा रही है, इस पर जांच करके विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी ।



















