खूनी खेल में बदल गया प्रेम विवाह से पनपा विवाद, युवक की मौत
खूनी खेल में बदल गया प्रेम विवाह से पनपा विवाद, युवक की मौत
मथुरा । थाना जैत क्षेत्र में लव मैरिज को लेकर दो परिवारों के बीच चल रहा विवाद खूनी खेल में बदल गया, मृतक युवक के परिजनों ने यह आरोप लगाया कि युवक ने जिस युवती से प्रेम विवाह किया था, उसी युवती के भाईयों ने पीट पीटकर मार डाला, पुलिस के अनुसार बंटी निवासी गौसना, थाना जमुनापार ने मई महीने में थाना जैत क्षेत्र के कुंजनगर निवासी संजना से कोर्ट मैरिज की थी ।.jpg)
शादी के बाद बंटी जैत क्षेत्र में ही रह रहा था, इस विवाह को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि 21 सितंबर को बंटी और उसके भाई शंकर को छटीकरा क्षेत्र स्थित होटल से उठा लिया गया, दोनों भाई वहां काम करते थे, आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई और बाद में सुरीर क्षेत्र में छोड़ दिया गया, बंटी ई-रिक्शा से घर पहुंचा लेकिन हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई ।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी, बंटी की मां शीला ने थाने में तहरीर दी थी, तहरीर में बंटी और शंकर को बंधक बनाकर रखने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था, इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, 22 सितंबर को बंटी की मौत होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या समेत अन्य गंभीर धाराएं बढ़ा दीं, पुलिस के अनुसार मामले में महेंद्र समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है ।



















