गोवर्धन रोड पर विकसित हो रही थी अवैध कॉलोनी, विप्रा ने किया ध्वस्त
गोवर्धन रोड पर विकसित हो रही थी अवैध कॉलोनी, विप्रा ने किया ध्वस्त
मथुरा । मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने गोवर्धन रोड जचौदा इलाके में बन रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया, करीब 20 हजार वर्गमीटर में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में बनी बाउंड्रीवॉल, गेट और सड़क को कई घंटे चली कार्रवाई में तोड़ दिया गया, प्राधिकरण के मुताबिक कॉलोनी के लिए नक्शा पास नहीं कराया गया था। .jpg)
मामले में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धाराओं के तहत वाद दर्ज किया गया था, सुनवाई के बाद 13 जुलाई को कॉलोनी ध्वस्त करने का आदेश जारी हुआ था, एमवीडीए सचिव आशीष कुमार सिंह ने कहा कि अवैध कॉलोनियों और बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, विकास प्राधिकरण की ओर से ऐसे निर्माणों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।
एमवीडीए के सचिव के अनुसार कार्रवाई से पहले कॉलोनी बनाने वाले पक्ष ने निर्माण को नियमित कराने के लिए आवेदन किया था, जांच में आवेदन में कई कमियां मिलीं, इन्हें तय समय में दूर करने के निर्देश दिए गए लेकिन कमियां दूर नहीं की गईं, इसके बाद प्राधिकरण ने नियमितीकरण का आवेदन रद्द कर दिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन के निर्देश पर सचिव आशीष कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की, जचौदा में भवानी शंकर सेठ द्वारा कॉलोनी विकसित की जा रही थी, कार्रवाई के दौरान कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल, गेट और सड़क को तोड़ दिया गया ।



















