सपाइयों ने महानगर में चलाया जनसंपर्क अभियान

सपाइयों ने महानगर में चलाया जनसंपर्क अभियान
   मथुरा । समाजवादी पार्टी के बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र में  जनसंपर्क अभियान जारी है, इसी क्रम में जनसंपर्क के दौरान विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशीअनिल अग्रवाल का सदर बाजार सैनी नगर में स्थानीय निवासी रामदयाल सैनी, श्याम लाल, ओमप्रकाश सैनी, खेमचंद सैनी आदि ने साफा बांधकर एवं पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।
   सपा नेता अनिल अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य हर बूथ को मजबूत करना है, आज सैनी नगर की जनता ने जो प्यार और सम्मान दिया है, वो हमारे संकल्प को और मजबूत करता है, हमने क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं से जनहित से जुड़े मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, सड़क, पानी, बिजली पर विस्तार से चर्चा की है, कहा कि जनता से जुड़ाव, कार्यकर्ताओं का साथ और मजबूत संकल्प के साथ यह जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी रहेगा, इस दौरान सपा नेता रमेश सैनी, ऋषि अग्निहोत्री, कपिल सैनी, पप्पू सैनी, ओमप्रकाश सैनी, निरंजन सैनी, लवकुश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2031882
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.