जन्माष्टमी को राजकीय मेला घोषित करने की उठी मांग
जन्माष्टमी को राजकीय मेला घोषित करने की उठी मांग
मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किए जाने की मांग एक बार फिर उठना शुरू हो गई है, पार्षद राजीव कुमार सिंह ने पत्र लिख कर प्रशासन से मांग की है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किया जाए, उन्होंने डीएम सहित नगर निगम के महापौर और नगर आयुक्त को भेजे पत्र में मांग की है कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा विश्वविख्यात धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी है, यहां प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाला महोत्सव देश विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था एवं श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है ।.jpg)
उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि यह आयोजन केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं आध्यात्मिक विरासत की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जनभावनाओं, धार्मिक महत्व एवं मथुरा की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पहचान को दृष्टिगत रखते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को राजकीय मेला घोषित किए जाने की आवश्यक कार्यवाही व प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रेषित करें, मथुरा की इस गौरवशाली धार्मिक परंपरा को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया जाना निश्चित रूप से ब्रजभूमि के गौरव को और अधिक प्रतिष्ठित करेगा ।



















