आठ संविदा परिचालकों की सेवा समाप्त का किया विरोध

आठ संविदा परिचालकों की सेवा समाप्त का किया विरोध
-उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने बताया कार्यवाही का नियम विरूद्ध
  मथुरा । परिवहन विभाग में आठ संविदा परिचालकों की सेवा समाप्त को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने अनुचित माना है, कर्मचारी संगठन का कहना है कि यह कार्यवाही नियमानुसार नहीं हुई है, परिवहन निगम ने लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और कार्य में लापरवाही का हवाला देते हुए आठ संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी थीं लेकिन अब उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ इस कार्रवाई के विरोध में उतर आया है ।
   संघ का दावा है कि संबंधित कर्मचारियों के मेडिकल दस्तावेज पहले ही निगम में जमा कराए जा चुके थे और वे गंभीर बीमारी के कारण ड्यूटी पर नहीं आ सके थे, परिवहन निगम द्वारा जिन आठ संविदा परिचालकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनमें गिरीश कुमार, किशन वीर सिंह, प्रताप सिंह, मुकेश कुमार, नारायणी सिंह, पवन कुमार, प्रेमचंद और प्रीतम सिंह शामिल हैं। निगम का कहना है कि ये कर्मचारी लंबे समय से बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे थे, नियमानुसार उनकी संविदा समाप्त की गई ।
    वहीं कर्मचारी संघ ने इस फैसले को अनुचित बताते हुए कहा कि कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाणपत्र पहले ही विभाग में जमा किए जा चुके थे और उनकी अनुपस्थिति बीमारी के कारण थी, संघ पदाधिकारियों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कर्मचारियों को न्याय दिया जाए और मेडिकल आधार पर हुई अनुपस्थिति को ध्यान में रखते हुए सेवा समाप्ति के आदेश पर पुनर्विचार किया जाए, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारी फिलहाल इस मामले में कर्मचारी संघ के विरोध के बाद विवाद गहराता नजर आ रहा है, अब सभी की निगाहें परिवहन निगम के अगले फैसले पर टिकी हैं कि सेवा समाप्ति के आदेश पर पुनर्विचार किया जाएगा या नहीं ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2036694
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.