श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की ली शपथ

श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की ली शपथ
-हर हिंदू को जन्मभूमि मुक्ति को अपने क्षेत्र में करना होगा जन जागरण
   मथुरा । शनिवार को बंगाल, ओडिशा, दिल्ली समेत आठ राज्यों से आए श्रीकृष्ण भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के मूल गर्भगृह स्थल पर पुनः भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह प्रकरण के हिंदू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए अपने राज्यों में जन जागरण अभियान चलाने और इस विषय को हर हिन्दू तक पहुंचाने की शपथ ली ।
   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का संघर्ष केवल अदालत की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा विषय है, उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हर हिंदू अपने क्षेत्र में इस विषय को लेकर जनजागरण करे और समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करे, कहा कि आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत जागरूक समाज होता है, यदि हर श्रद्धालु अपने गांव, मोहल्ले और नगर में दस नए लोगों तक इस विषय को पहुंचाने का संकल्प ले, तो यह अभियान देशव्यापी जनआंदोलन का रूप ले सकता है।
   उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं का मथुरा पहुंचकर संकल्प लेना इस बात का संकेत है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विषय अब सीमित क्षेत्र का नहीं, बल्कि व्यापक जनआस्था का विषय बन चुका है, बंगाल से यात्रा का नेतृत्व कर रहे संत असीम कृष्णदास ने कहा कि महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जन्मभूमि मुक्ति का संघर्ष आगे बढ़ रहा है और अब इसे जन जन तक पहुंचाने का दायित्व श्रद्धालुओं का भी है, विभिन्न राज्यों से आए भक्त अपने-अपने क्षेत्रों में इस संदेश को लेकर लौटेंगे और जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाएंगे, असीमदास, परमानंद दास, गोपालदास, राधारमण दास, नरोत्तम दास के अलावा विमल कुमार गर्ग, विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, संकेत अग्रवाल, अमित अग्रवाल और नीरज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2036692
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.