भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच को कमेटी गठित
भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच को कमेटी गठित
मथुरा । मथुरा वृंदावन नगर निगम में सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में नगर निगम में विवाद बढ़ता जा रहा है, सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया के बीच पात्रता और पारदर्शिता को लेकर शिकायतें सामने आने के बाद नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाकर जांच कमेटी गठित की, राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष हरीश यादव और कोषाध्यक्ष अरुण खंडेलवाल के अनुसार नगर निगम में लेबर यूनियन के माध्यम से करीब 500 सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी, कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी पूरी कराई जा चुकी थी ।.jpg)
इसी दौरान भर्ती में पात्रता व पारदर्शिता को लेकर कुछ शिकायतें नगर आयुक्त के सामने पहुंचीं, शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने भर्ती प्रक्रिया को तत्काल रोक दिया और पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी, नगर आयुक्त की गाड़ी घेरने की घटना के विरोध में राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी और नगर निगम कर्मचारी एकजुट होकर निगम परिसर पहुंचे, कर्मचारियों ने नगर आयुक्त के समर्थन में नारेबाजी की और लेबर यूनियन की कार्यशैली पर सवाल उठाए, परिषद का कहना है कि किसी अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्यस्थल के माहौल से जुड़ा गंभीर विषय है ।
नगर आयुक्त द्वारा गठित जांच कमेटी की अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को सौंपी गई है, कमेटी में रामकृष्ण पांडेय, अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह तथा लेबर यूनियन के प्रतिनिधि अजय चौधरी और प्रीतम सिंह को शामिल किया गया है, बताया गया है कि कमेटी में यूनियन प्रतिनिधियों को शामिल करने का उद्देश्य जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना है, हालांकि कर्मचारी परिषद के पदाधिकारियों का आरोप है कि इसी जांच के फैसले के बाद विवाद बढ़ा और लेबर यूनियन से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया ।



















