गेट लगाने के विरोध पर की मारपीट, थाने में दी तहरीर

गेट लगाने के विरोध पर की मारपीट, थाने में दी तहरीर
   गोवर्धन । थाना मगोर्रा क्षेत्र के नगला पतिराम गांव में निजी रास्ते में जबरन गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, पीड़ित पक्ष ने कुछ लोगों पर मारपीट करने, महिला से छेड़छाड़ करने, लोहे की सरिया से हमला करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है, पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
  नगला पतिराम निवासी अमीचंद पुत्र लाल सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि 22 सितंबर 2026 को गांव के कुछ लोग उसके निजी रास्ते में जबरन गेट लगवा रहे थे, विरोध पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, आरोप है कि इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंची उसकी भाभी पप्पा देवी के साथ भी मारपीट की गई और उसके साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की गई, पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके सिर में लोहे की सरिया से वार कर दिया जिससे वह घायल हो गया, वहीं विवाद के दौरान उसके भाई साहब सिंह का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया, पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2036697
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.