सुरक्षाकर्मी ने संविदाकर्मी को मारी गोली, आगरा रेफर

सुरक्षाकर्मी ने संविदाकर्मी को मारी गोली, आगरा रेफर
-कृष्णा नगर बिजली घर पर बुधवार की रात के समय घटित हुई घटना
  मथुरा । बुधवार की रात के समय किसी बात को लेकर हुए विवाद में महानगर स्थित कृष्णा नगर बिजली घर पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने विभाग के ही संविदाकर्मी को गोली मार दी, गोली संविदाकर्मी के सीने में जा लगी जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पडा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने संविदाकर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत चिंताजनक होने पर आगरा रैफर कर दिया गया, बताया जा रहा है कि संविदाकर्मी और सुरक्षाकर्मी के बीच खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, इसी दौरान सुरक्षाकर्मी ने संविदाकर्मी को गोली मार दी ।
   एएसपी आशना चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है, मथुरा के कृष्णा नगर बिजली घर पर तैनात सुरक्षा कर्मी और कर्मचारी में हुए आपसी विवाद के बाद गोली चल गई, सुरक्षा कर्मी द्वारा चलाई गई गोली से संविदा कर्मी घायल हो गया, कृष्णा नगर स्थित बिजली घर में बुधवार देर रात खाना खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर हो गया।
    आरोप है कि विवाद के दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से तैनात रिटायर्ड सैनिक सुरक्षाकर्मी नेत्रपाल ने संविदा विद्युत कर्मी दीपक पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी, गोली लगने से दीपक घायल हो गया जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2062409
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.