मुठभेड़ : दो बदमाश गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मुठभेड़ : दो बदमाश गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
-युवक को मारकर यमुना में फेंक दी थी लाश, 6 अक्टूबर से गायब था मृतक राजन
   मथुरा । यमुना पार स्थित गांव से लापता युवक को परिजन खोज रहे थे, पुलिस को भी युवक की गुमशुदगी की सूचना दे दी थी, कई दिन तक युवक का सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों का धैर्य जबाव दे गया, बडी संख्या में ग्रामीण यमुनापार थाने पर पहुंच गये और जमकर हंगामा किया, थाना जमुनापार पुलिस व एसओजी टीम ने रविवार को संयुक्त कार्यवाही करते हुए लिंक रोड पानीगांव अण्डरपास के पास स्थित निर्माणाधीन कृष्णा सिग्नेचर आवासीय कालोनी के पास से अभियुक्त नवनीत पुत्र पूरन सिंह और रवि कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासीगण सिहोरा थाना जमुनापार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया ।
  पुलिस के अनुसार दोनों हत्यारोपियों के पैर में गोली लगी है, गोली लगने के कारण घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया, घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, इनके कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व बिना नम्बर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है, कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार थाना जमुनापार, एसआई संदीप कुमार प्रभारी एसओजी, वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, एसआई अनिल कुमार, एसआई विजय कुमार गोस्वामी, एसआई मिथलेश उपाध्याय, एसआई प्रवीण शर्मा आदि शामिल थे ।
  मिली जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर को पूरनसिंह पुत्र सांवल सिंह निवासी सिहोरा थाना जमुनापार ने अपने 35 वर्षीय भाई राजन उर्फ राजेश के पांच अक्टूबर को समय रात्रि नौ बजे से बिना बताये गायब हो जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था, जांच पडताल में सामने आया कि नवनीत पुत्र पूरन सिंह, रवि कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह, भोला पुत्र राम सिंह, विष्णु पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासीगण सिहोरा थाना जमुनापार ने राजन की हत्या कर शव को शेरगढ़ थाना क्षेत्र में यमुना नदी में फैंक दिया है, फिलहाल पुलिस भोला एवं विष्णु की तलाश में जुटी है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2062376
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.