किशोर इसरानी को बने सिंधी पंचायत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

किशोर इसरानी को बने सिंधी पंचायत के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
-सिंधी पंचायत की राष्ट्रीय टीम में मथुरा को मिला प्रतिनिधित्व, सिंधी समाज में हर्ष
   मथुरा । अखिल भारत लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत की नवगठित राष्ट्रीय टीम में मथुरा निवासी किशोर इसरानी को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, राष्ट्रीय टीम में मथुरा को प्रतिनिधित्व मिलने से स्थानीय सिंधी समाज में खुशी का माहौल है, सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे मथुरा के लिए सम्मान की बात बताया है, सोमवार को मथुरा के सिंधीजनों द्वारा नव नियुक्त किशोर इसरानी का स्वागत सम्मान कर हर्ष व्यक्त किया गया ।
   पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष नारायण दास पारवानी और प्रदेश महासचिव रामचंद्र खत्री ने बताया कि किशोर इसरानी को मिली इस नई जिम्मेदारी के साथ एक अनूठा संयोग भी जुड़ा है, 1993 में मथुरा जिला स्तरीय पंचायत तथा 2017 में उत्तर प्रदेश स्तरीय पंचायत में जब पहली बार मीडिया प्रभारी का पद सृजित किया गया, तब दोनों स्तरों पर पहली बार यह जिम्मेदारी किशोर इसरानी को ही सौंपी गई और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी मीडिया प्रभारी का नया पद सृजित किया गया है और यह जिम्मेदारी भी किशोर इसरानी को मिली है, इस प्रकार करीब 33 वर्षों के संगठनात्मक सफर में शहर से प्रदेश और अब राष्ट्रीय स्तर तक मीडिया की जिम्मेदारी के तीनों स्तरों पर नए पद के प्रथम दायित्व का अवसर किशोर इसरानी को मिला है, यह संयोग अपने आप में उल्लेखनीय है।
  मथुरा पंचायत अध्यक्ष सुरेश मेठवानी ने बताया कि नई राष्ट्रीय टीम के गठन में पंचायत के शीर्ष नेतृत्व ने अनुभवी पदाधिकारियों के साथ-साथ नये साथियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी हैं, कुछ नये पदों का सृजन कर ऐसे कार्यकर्ताओं को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर अवसर दिया गया है, जिन्होंने इससे पहले शहर और प्रदेश स्तर पर संगठन के लिए अपनी सेवाएँ दी हैं, कदम्ब विहार में हुए कार्यक्रम में राजेश खत्री, गोपाल लालवानी, अशोक इसरानी, थावरदास केवलानी, लक्ष्मी नारायण नाजवानी, अशोक चंदानी, लक्ष्मन केवलानी आदि सिंधीजनों ने पाटुका और माला पहनाकर किशोर इसरानी का स्वागत सम्मान किया।
  किशोर इसरानी ने पंचायत के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए यह जिम्मेदारी केवल सम्मान नहीं, बल्कि विश्वास और दायित्व है, कहा कि वे पंचायत की गतिविधियों और समाजहित के कार्यों को मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे, उन्होंने कहा कि यह विशेष संयोग है कि 10 अक्टूबर को उनका जन्मदिन था और दूसरे दिन ही राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में उनके नाम की घोषणा हुई, ऐसे में राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलना उनके लिए जन्मदिन का विशेष उपहार बन गया है, जो उनके लिए व्यक्तिगत रूप से भी यादगार बन गया है ।
   उन्होंने अपने सभी वरिष्ठजनों, साथियों, शुभचिंतकों और मित्रों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, नारायण दास लखवानी, रामचंद्र खत्री, बसंत मंगलानी, सुरेश मेठवानी,  जीवतराम चंदानी, प्रदीप उकरानी, तुलसीदास गंगवानी, गुरूमुखदास गंगवानी, झामनदास नाथानी, अशोक अंदानी, जितेंद्र लालवानी, कंहैयालाल भाईजी, दिनेश टेकवानी, चंदनलाल आडवाणी, तरूण लखवानी आदि ने किशोर इसरानी को नई जिम्मेदारी और जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2057332
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.