पति की शिकायत पर कब्रिस्तान से निकाला महिला का शव

पति की शिकायत पर कब्रिस्तान से निकाला महिला का शव
-प्रेम विवाह करने नाराज थे परिजन, भाई ने कब्रिस्तान में दफनाया शव
  मथुरा । बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई जल्लाद बन गया, युवती को झांसे में लेकर उसके पति के घर से परिजन अपने साथ ले आये, युवती अपनों के ही इरादे भांप नही सकी, हत्यारोपी भाई पुलिस की हिरासत में है, अन्य परिजन फरार हो गये हैं, राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पचेरीकलां निवासी पति की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र के आदेश पर पुलिस ने कब्रिस्तान से शव बरामद कर लिया ।
   पुलिस ने आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं युवती के अन्य स्वजन की तलाश की जा रही है, डीग गेट चौकी प्रभारी मयंक ने बताया मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, मामले की जांच के दौरान गोविंद नगर पुलिस ने नाजिया के भाई अकरम निवासी नई बस्ती से पूछताछ की, पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली, करीब डेढ़ माह पहले गोविंद नगर के नई बस्ती निवासी नाजिया अपने प्रेमी रविंद्र के साथ घर से चली गई थी, दोनों ने शादी कर ली और दिल्ली में रहने लगे ।
   करीब 15 दिन बाद युवती के घरवाले उसे समझाकर वापस ले आए, उन्होंने आश्वासन दिया था कि दोनों की शादी धूमधाम से कराई जाएगी, आरोप है कि युवती के घर लौटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया, रविंद्र ने नाजिया के घरवालों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने बातचीत बंद कर दी, फोन उठाना भी बंद कर दिया, इस पर रविंद्र ने राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पत्नी के अपहरण की जीरो एफआईआर दर्ज कराई और उसकी हत्या की आशंका जताई ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2077627
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.