ई रिक्शा चालक हत्याकांड में वांछित को किया गिरफ्तार
ई रिक्शा चालक हत्याकांड में वांछित को किया गिरफ्तार
चौमुहां । जनपद के थाना जैत क्षेत्र के अंतर्गत ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या करने की जघन्य वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधी धरपकड़ अभियान के तहत, जैत पुलिस टीम ने मामले में शामिल शेष एक फरार वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई होण्डा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की है ।.jpg)
प्राप्त विवरण के अनुसार, थाना जैत के प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, अपराध रोकथाम और वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त पर थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ई-रिक्शा चालक हत्याकांड से संबंधित फरार चल रहा शातिर अभियुक्त चंद्रिका होटल से आगे जाने वाले बम्बे की पटरी के रास्ते वृंदावन की तरफ से आ रहा है, सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए बम्बे की पटरी पर रणनीतिक रूप से घेराबंदी की, कुछ ही देर में वृंदावन की ओर से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। (35).jpg)
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार आरोपी बोनी उर्फ प्रीत पुत्र महाबीर 18 वर्ष, निवासी बाल्मीकी बस्ती राधा निवास कॉलोनी थाना वृन्दावन स्थाई पता ग्राम गंगाधर बधाए थाना फरह जनपद मथुरा को दबोच लिया, जांच और तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध चाकू बरामद किया, इसके साथ ही घटना को अंजाम देने के लिए प्रयुक्त की गई होण्डा शाइन मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाना जैत पर पहले से ही भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 3(5) और शस्त्र अधिनियम (आयुध अधिनियम) की धारा 4, 25 के तहत मुकदमा पंजीकृत है, इस आखिरी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड के सभी कड़ियों को जोड़ते हुए मामले का पूरी तरह पर्दाफाश कर दिया है ।















