सरदार पटेल के आदर्शों से मजबूत होगी राष्ट्रीय एकता व समरसता
सरदार पटेल के आदर्शों से मजबूत होगी राष्ट्रीय एकता व समरसता
मथुरा । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ओबीसी मोर्चा महानगर द्वारा रविवार को गोविंद नगर स्थित होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान, देशी रियासतों के एकीकरण तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर प्रकाश डाला गया, महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक थे। .jpg)
उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और कुशल नेतृत्व के बल पर देशी रियासतों का एकीकरण कर स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया, उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है, उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने सिद्ध किया कि मजबूत इच्छाशक्ति और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता से बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है, वहीं ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह सोलंकी औऱ महानगर अध्यक्ष कपिल पटेल ने सयुंक्त रूप से कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन त्याग, संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सरदार पटेल का योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। (37).jpg)
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 28 से 31 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, बताया कि 28 अक्टूबर को पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित होगी, इसके अतिरिक्त 29 और 30 अक्टूबर को जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जबकि 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की प्रतिमा अथवा चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया जाएगा, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजय शर्मा, ललित गौतम हरिओम शर्मा एड, अनीश वर्मा, पार्षद धनंजय लोधी, नरेश लोधी अर्जुन सोनी, विनोद लोधी,नंदकिशोर सैनी , प्रशांत यादव, योगेंद्र वर्मा, राकेश तोमर,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।















