घर की सीढ़ियों पर खून से लथपथ मिला वृद्धा का शव
घर की सीढ़ियों पर खून से लथपथ मिला वृद्धा का शव
-चौबियापड़े में हुई घटना, सोने के गहनों की लूटपाट कर वृद्धा की निर्मम हत्या
मथुरा । पुराने शहर के चौबिया पाडा की चूना कंकड़ गली में रविवार की सुबह सनसनीखेज घटना की सूचना मिली, जिसने भी घटना के बारे में सुना वह सन्न रह गया, शहर कोतवाली क्षेत्र की चूना कंकड़ गली में 85 वर्षीय वृद्ध महिला सुमन चतुर्वेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया, महिला अपने दो मंजिला मकान में अकेली रहती थीं।.jpg)
रविवार को घर की सीढ़ियों पर उनका खून से लथपथ शव पडा मिला, मृतका के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी, सीओ सिटी आशना चौधरी स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं, वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए, पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।(34).jpg)
मृतका के बेटे के मुताबिक, उनकी मां घर में अकेली रहती थीं, उन्हें घटना की जानकारी पड़ोसियों से मिली, वारदात के पीछे की असली वजह और घटना में शामिल लोगों के बारे में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, वहीं सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है ।















