एसडीएम महावन को किसान संगठन द्वारा सौंपा गया ज्ञापन, दी चेतावनी

एसडीएम महावन को किसान संगठन द्वारा सौंपा गया ज्ञापन, दी चेतावनी
भाकियू चढूनी ने उठाईं विभिन्न मांगें, जिला मुख्यालय के घेराव की दी चेतावनी
      मथुरा । किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम महावन को सौंपा गया, साथ ही मांगें पूरी नही होने पर जिला मुख्यालय के घेराव की चेतावनी भी दी गई ।
     मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष रामफल सिंह ने कहा कि बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, इस पर रोक लगाई जाये, खुले में घूम रहे बेसहारा पशुओं की स्थाई व्यवस्था हो, अघोषित विद्युत कटौती बंद की जाये, सिंचाई की खातिर कम से कम 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, तहसील पर किसानों से अवैध वसूली तत्काल रोक लगाई जाये, 10 वर्षों से जर्जर बलदेव कैलाश मार्ग को बताया जाये, प्रदेश महामंत्री डा0 सतीश चन्द्र, सचिव कुंतभोज, तहसील अध्यक्ष प्रेम सिंह सिकरवार, ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह, जिला सलाहकार केदार सिंह प्रधान, नगर अध्यक्ष महावन बंटा यादव, वेद प्रकाश, हरिओम परिहार, सेनापति कुंतल, मान सिंह, रवि मोहम्मद आदि मौजूद रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1310839
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.