पत्नी अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे विरोट कोहली

पत्नी अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे विरोट कोहली
-वृंदावन में आश्रम पहुंच कर संत प्रेमानंद से लिया आशीर्वाद
मथुरा। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम कुंज पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि हमारे प्रभु का विधान है मनुष्य को वैभव मिलना यह प्रभु की कृपा है। जब तक आपके अंदर का चिंतन नहीं बनेगा तब तक आपको प्रभु की कृपा नहीं होगी।
   उन्होंने कहा कि लाभ हानि यस अभ्यास यह सब बाहरी खुशी देने वाली वस्तुएं हैं लेकिन जब संत समागम होता है तभी प्रभु की कृपा मानी जाती है जब तक हमारे अंदर सभी प्रकार की अनुकूलता होती है तब तक हमें वैराग्य नहीं होता जब हमें प्रतिकूलता का सामना करना पड़ता है तब हमारा मन बैराग की ओर झुकता है। जब कभी जीवन में प्रतिकूलता आए तो उसे भगवान की कृपा समझना चाहिए। यदि हमें इस जन्म में भक्ति प्राप्त नहीं होती है तो भगवान ने गीता में कहा है कि मैं अपने भक्त को पुनः जन्म देता हूं भक्ति का वातावरण देता हूं और छूटा हुआ भजन पूरा करने का समय भी देता हूं इसलिए चिंता मत करो जो हो रहा है वह अच्छे के लिए ही हो रहा है जैसे हो जैसे ही रहो ठाकुर जी का आंतरिक चिंतन करो। 
   अनुष्का शर्मा ने पूछा क्या नाम लेने से भक्ति प्राप्त हो जाएगी प्रेमानंद महाराज ने कहा कि केवल राधा नाम ही कलयुग में एकमात्र सहारा है इसी के सहारे कलयुग में भक्ति प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान विराट, अनुष्का ने आश्रम के कामकाज को देखा समझा। विराट कोहली का वृंदावन का यह तीसरा दौरा था। इससे पहले वह 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को वृंदावन आए थे। दोनों बार प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी। विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा था टेस्ट क्रिकेट ने मेरी परीक्षा ली, मुझेे आकार दिया, वो पाठ सिखाए जो जिंदगीभर मुझे याद रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 854403
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.