इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, ग्रामीण की मौत, हंगामा

इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, ग्रामीण की मौत, हंगामा
  मथुरा । जनपद के छाता क्षेत्र के अंतर्गत गांव सेवलगढ़ निवासी एक व्यक्ति की उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया, परिजनों ने निजी चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है, जानकारी के अनुसार गांव सेवलगढ़ निवासी 50 वर्षीय विजय सिंह पुत्र विधूराम के पैर में चोट थी तथा वे पेट दर्द से भी परेशान थे ।


  शनिवार देर शाम वे उपचार के लिए छाता के पैगांव रोड स्थित एक निजी क्लिनिक पर पहुंचे, मृतक के भतीजे रतन सिंह का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के बाद विजय सिंह की हालत अचानक बिगड़ गई, परिजनों का आरोप है कि स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने सही जानकारी नहीं दी और मरीज को बाइक पर बैठाकर केडी अस्पताल ले गया, इस दौरान मरीज के पैर सड़क पर घिसटते रहे, केडी अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टर ने परिजनों को सूचना दी लेकिन वहां पहुंचने पर विजय सिंह मृत मिले ।


   घटना से आक्रोशित परिजन शव को लेकर पहले छाता कोतवाली पहुंचे और बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एकत्रित होकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, परिजनों ने निजी डॉक्टर पर लापरवाही और गलत उपचार का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है, थाना पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1469613
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.