पूर्व सैनिकों ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
पूर्व सैनिकों ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
मथुरा । बाला जी मंदिर बालाजीपुरम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें पूर्व सैनिक शामिल हुए, जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह पूर्व जेसीओ भारतीय नौसेना ने बताया कि भगवान बाला जी के दर्शन करने के बाद सभी पूर्व सैनिकों का गुलाल लगाकर स्वागत किया और रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दीं ।
.jpg)
सभी को समाज हित एवं राष्ट्रहित में निस्वार्थ सेवा का भाव रखने के लिए प्रेरित किया, सभी ब्रजवासियों एवं देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक दूसरे के गले मिलकर आभार व्यक्त किया, अध्यक्षता चौधरी रामपाल सिंह ने की, राजेश कुमार, डॉ0 रमेश चन्द, बलबीर सिंह, धर्मवीर, एस0 एन0 शर्मा, के0 सी0, हरिओम, राजबहादुर, राजवीर, सुरेंद्र कुमार, मेम्बर सिंह, लक्ष्मीनारायण, रवींद्र, धर्मेंद्र, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे ।
.jpg)







.jpeg)









