होली पर उजड गईं परिवार की खुशियां, बाप बेटी की मौत
होली पर उजड गईं परिवार की खुशियां, बाप बेटी की मौत
-मध्यप्रदेश के छतरपुर से गुरुग्राम जा रहा था परिवार, तीन गंभीर घायल
मथुरा । होली पर परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, सडक हादसे में पिता पुत्री की मौत हो गई, परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गये हैं, हादसा कोसीकलां थाना क्षेत्र में आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के हुआ था, मृतकों की पहचान पप्पू और उनकी बेटी दिव्यांशी के रूप में हुई है ।
.jpg)
कोसी हाईवे के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनके टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हादसे में पप्पू और दिव्यांशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पप्पू की पत्नी और दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, यह परिवार मध्य प्रदेश के छतरपुर से गुरुग्राम जा रहा था।
.jpg)
बताया जा रहा है कि परिवार रोजगार के लिए गुरुग्राम जा रहे थे, राहगीरों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, सूचना मिलने पर कोसीकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, बताया गया है कि पप्पू गुरुग्राम में टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे ।







.jpeg)









