कर्नल सोफिया के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कर्नल सोफिया के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

   मथुरा । शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर आपरेशन संदूर को लीड कर रहीं कर्नल सौफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर मंत्री मंत्रीमंडल से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने गोवर्धन तहसील के गेट प्रदर्शन किया।
   कांग्रेसियों ने कहा कि मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बेटी का यह अपमान देश, नारी, सेना का अपमान है, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता गोवर्धन में जुलूस निकालकर विजय शाह इस्तीफा दो, विजय शाह को गिरफ्तार करो, विजय शाह को बर्खास्त करो, आदि नारे लगाते हुए कांग्रेस जनों ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में  योगेंद्र सिंह, बनवारी चौधरी, दीपक कौशिक, माधव फौजदार, पदम सिंह, अनिल अरमान, धर्मेंद्र, अजीत सैनी, मानवेंद्र पांडव, लोकेश, मुकेश प्रधान, रवि कुंतल, कुलदीप चौधरी, गन्नों, संजीत फौजदार, विष्णु कुंतल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1310503
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.