
दो भाईयों की हत्या के मुख्य आरोपी प्रधान को भेजा जेल
दो भाईयों की हत्या के मुख्य आरोपी प्रधान को भेजा जेल
मथुरा। दो भाईयों की पीटपीट कर हत्या कर देने की घटना के मुंख्य आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया, रविवार रात को दो सगे भाईयो की हत्या कर दी गई थी। थाना प्रभारी संजय पाण्डेय ने मुताबिक सुबह 9 बजे आरोपी प्रधान ताराचन्द्र को हथियावली मोड के निकट से गिरफ्तार किया गया जो कही दूर भागने की फ़िराक में वाहन का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
रविवार को तिलक सिंह और विनोद का गांव के प्रधान ताराचन्द से फोन पर गांव में बिजली न आने को लेकर झगडा हुआ था, दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। ग्राम प्रधान ताराचन्द ने गांव के जुग्गन, विश्नू, राजू, संजू आदि लोगों को तिलक सिंह और विनोद के पास मारपीट करने भेजा। इस दौरान तिलक सिंह और विनोद भाग निकले और धर्मपुरा नहर के पास दोनो गुटों में जमकर मारपीट हुयी। इस मारपीट में प्रधान पक्ष के लोगों ने दोनों को सरियों से जमकर पीटा जिससे तिलक सिंह की मृत्यु हो गयी और विनोद को घायल अवस्था में सिटी हास्पीटल मथुरा भर्ती कराया जहां उसकी भी मृत्यु हो गयी। पिता बच्चन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान ताराचंद समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।