सडक पर पानी भरा देख नाराज हुए सीडीओ, दिखाई सख्ती

सडक पर पानी भरा देख नाराज हुए सीडीओ, दिखाई सख्ती
  मथुरा । गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन (पागल बाबा मन्दिर) तक (अन्य जिला मार्ग) फोर लेन मार्ग के निर्माण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सीडीओ ने देखा कि ब्रिज के आवागमन मार्ग जो कि लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित कराया गया है, पर पानी की पाइप लाइन टूट जाने के कारण पानी भरा गया है।
    अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया गया कि रोड़ पर टूटी हुई पानी की पाइप लाइन को तत्काल सही कराया जाये। साथ ही अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया वह अधिशासी अभियन्ता जल निगम शहरी से समन्वय कर टूटी हुई पाइप लाइन को तत्काल सही कराकर मरम्मत होने के उपरान्त सडक मार्ग को सही कराया जाये, जिससे इस मार्ग से वृन्दावन आने जाने वाले यात्रियों को आम जनमानस को किसी भी प्रकार का अवरोध न हो।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 735883
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.