नगर निगम ने जब्त की 10 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन, वसूला जुर्माना

नगर निगम ने जब्त की 10 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन, वसूला जुर्माना
    मथुरा । नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण एवं प्रतिबंध प्लास्टिक के विरुद्ध लगातार अभियान चला कर कार्यवाही कर रहा है, शासन के द्वारा निकायों में प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते के लिए निर्देशित किया गया है। नगर आयुक्त के द्वारा भी नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। 
   इसी क्रम में सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान, ज़ोनल प्रभारी औरंगाबाद के निर्देशन में नगर निगम की टीम द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की गई। नगर निगम की टीम द्वारा गुरुवार को सिविल लाइन से लेकर टाउनशिप चौराहे तक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाते हुए लगभग 10 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई एवं प्रतिष्ठान संचालको एवं ठेले खोमचे संचालकों के द्वारा मार्ग के फुटपाथ पर किए हुए अतिक्रमण को भी हटाया गया, कार्यवाही में 6000 जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान नगर निगम की ईटीएफ की टीम, क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक निहाल सिंह एवं नगर निगम के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 735928
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.