कभी कभार बिजली आने के आदी रहे ग्रामीण, कुछ घंटों में हो जाते हैं परेशान

कभी कभार बिजली आने के आदी रहे ग्रामीण, कुछ घंटों में हो जाते हैं परेशान
-कहीं सडक पर उतर प्रदर्शन कर रहे लोग तो किसी ने दे दी आंदोलन की चेतावनी
    मथुरा। महीनों बिजली न आने के आदी रहे ग्रामीण अब कुछ घंटों में परेशान हेा जाते हैं। आंधी तूफान और विद्युत कर्मियों की हड़ताल से कुछ क्षेत्रों में बिजली बाधित हुई तो कहीं लोग सडक पर उतर आये तो किसी ने आंदोलन की चेतावनी दे डाली। पिछले कुछ वर्षों में लोग विद्युत सप्लाई कट न होने के आदी हो गये हैं। करीब एक दशक पहले हालत यह थी कि सप्ताह दो सप्ताह बिजली न आने पर भी ग्रामीण शिकायत नहीं करते थे। यह वह समय था जब इनवर्टर भी इक्का दुक्का लोगों के घरों में हुआ करते थे। 
    ट्रांसफार्मर फुंक जाने पर उसे बदलने के लिए ही कई दिन तक विद्युत विभाग के कार्यालयों के चक्कर काटने पडते थे। यहां तक कि ग्रामीण अपने संसाधन से ट्रांसफार्मर को गांव तक लाते थे। धीरे धीरे लोग सब भूल जाते हैं। अब कुछ घंटे के विद्युत कटौती लोगों को परेशान कर देती है। प्राकृतिक आपदा के दौरान होने वाली बडी टूट फूट के बाद भी ग्रामीण अब यही उम्मीद करते हैं कि घंटे दो घंटे में बिजली आ जाएगी अगर ऐसा नहीं होता है तो वह खुद विद्युत विभाग के कार्यालयों में आ जाते हैं या सड़क पर उतर आते हैं। सौंख क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीणों ने जेई का घेराव कर लिया। सौंख जाजम पट्टी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आश्वासन के बाद जाम को खोला। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने जेई जीतेंद्र सिंह का घेराव किया। जाम करीब एक घंटे लगा रहा। 
   जेई जीतेंद्र सिंह ने बताया कि संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा है। एक ट्रांसफार्मर बंद पड़ा है। ट्रांसफार्मर की आपूर्ति को छोड़कर अन्य स्थानों की विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। बलदेव क्षेत्र में सप्लाई को लेकर भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, भाकियू चढूंनी के प्रदेश प्रवक्ता रामवीर सिंह तोमर ने बयान जारी कर दिये कि यदि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन शीघ्र किया जाएगा। दोनों ही किसान नेता बलदेव क्षेत्र के निवासी हैं। गोकुल नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय दीक्षित ने ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की और गोकुल में निर्बाध बिजली नहीं दिये जाने का मुद्दा उठाया। वह गोकुल के लिए बिना ट्रिपिंग के 24 घंटे की निरंतर सप्लाई चाहते हैं।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1059814
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.