नगर निगम : प्लास्टिक कचरे से निपटने में आ रहे पसीने

नगर निगम : प्लास्टिक कचरे से निपटने में आ रहे पसीने
-कार्यवाही के बावजूद लगातार बढ रहा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग
     मथुरा । ब्रज में कहावत है जितना इलाज किया मर्ज बढ़ता चला गया, नगर निगम के कई गंभीर प्रयास भी कुछ इसी तरह के परिणामों के साथ अंजाम को पहुंच रहे हैं। प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की ओर से लगातार अभियान चला कर कार्यवाही की जा रही है बावजूद इसके प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग लगातार बढा है, नगर निगम को प्लास्टिक कचरा से निपटने में पसीने छूट रहे हैं, प्रतिदिन निकलने वाले कचरे में प्लास्टिक कचरे की मात्रा सर्वाधिक होती है। 
     नगर आयुक्त के द्वारा मथुरा वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। शासन के द्वारा भी समस्त निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन के विक्रय, भंडारण एवं प्रयोग की रोकथाम किए जाने के निर्देश दिए गए हैं एवं आम जनमानस द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग बंद किया जाए। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार भी करने के निर्देश दिए गए हैं। ं 
   नगर के सभी प्रतिष्ठान संचालकों एवं नगर वासियों से उन्होंने अपील की है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग न करें इसके स्थान पर कपड़े से बने थैली अथवा बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक की थैलियां का ही उपयोग करें। जिससे नगर को प्लास्टिक कचरे से मुक्ति दिलाई जा सके। इस कार्यवाही के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक, मुकेश शर्मा नगर निगम की ईटीएफ टीम के साथ प्रवर्तन दल एवं श्री दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 854734
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.