यमुना नदी का संरक्षण सरकार की नहीं, हम सभी की जिम्मेदारी

यमुना नदी का संरक्षण सरकार की नहीं, हम सभी की जिम्मेदारी
-द्वारकाधीश मंदिर में श्रीकांत शर्मा ने किए दर्शन, यमुना महाआरती 
  मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के विधायक श्रीकांत शर्मा ने द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। दर्शन के उपरांत वे यमुना विश्राम तट पहुंचे, जहां उन्होंने यमुना नदी की स्थिति का निरीक्षण किया और नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
    विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यमुना मथुरा की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक पहचान है। इसका संरक्षण केवल सरकार की नहीं, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ और अविरल यमुना न केवल आस्था का विषय है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नैतिक दायित्व भी है। जो भी परियोजनाएं चल रही हैं, उनमें तेजी लाई जाए और जनता की भागीदारी बढ़ाई जाए। जब तक आम नागरिक इस मुहिम में सहभागी नहीं बनेंगे, तब तक पूर्ण सफलता संभव नहीं है। मैं नगर निगम और प्रशासन से अपील करता हूं कि इस दिशा में सजग, सक्रिय और संवेदनशील रहें। 
    वहीं उन्होंने कहा कि आज यमुना आरती में नगरवासियों के साथ जो आत्मिक जुड़ाव महसूस हुआ, वह बताता है कि मथुरा की जनता अपनी यमुना मैया के प्रति कितनी श्रद्धा और समर्पण रखती है। निरीक्षण और आरती के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त अनिल कुमार, महेश काजू ,विजय शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, नमामि गंगे बृज क्षेत्र संयोजक पंकज चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी, नरेश शर्मा बब्बू, अखिलेश मिश्रा, आशीष शर्मा, सर्वेश चतुर्वेदी, राघव अग्रवाल, कुंज बिहारी , के.के. शर्मा सहित अन्य कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1310495
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.