भाकियू अराजनैतिक का आंदोलन हुआ स्थगित

भाकियू अराजनैतिक का आंदोलन हुआ स्थगित
-किसानों को मिला दो महीने में अतिरिक्त मुआवजे का आश्वासन
  मथुरा। भाकियू अराजनैतिक का सात जुलाई को यमुना एक्सप्रेस वे के सभी टोल प्लाजा पर आंदोलन का कार्यक्रम रात में स्थगित कर दिया गया है, किसान संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि रात में अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में आश्वासन दिया गया है कि उनकी अतिरिक्त मुआवजे की मांग अगले दो महीने में निस्तारित कर दी जाएगी, इसके बाद यमुना एक्सप्रेस वे के सभी टोल प्लाजा पर आंदोलन का ऐलान वापस ले लिया गया। 
   भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने किसानों की जमीन अधिग्रहण का अतिरिक्त मुआवजा 64.7 प्रतिशत की मांग को लेकर सात जुलाई को प्रदर्शन का ऐलान किया था। देर रात यमुना प्राधिकरण के अधिकारी भाकियू के कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां किसानों की मौजूदगी में चार घंटे तक वार्ता हुई। बैठक में यमुना अथॉरिटी के ऑफिसर शैलेंद्र कुमार, एसडीएम जेवर, एडीएम प्राधिकरण और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों की मांगों को सुना और दो महीने में अतिरिक्त मुआवजा देने का आश्वासन दिया। 
   इस आश्वासन के बाद भारतीय किसान यूनियन ने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया, मथुरा के साथ साथ अन्य जनपदों के किसान भी इस प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे। मथुरा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों ने बैठक में अपना पक्ष रखा। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने बताया कि अधिकारियों से चली करीब 4 घंटे की वार्ता के बाद आश्वासन पर प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। यदि 2 महीने में यमुना प्राधिकरण के द्वारा किसानों को अतिरिक्त मुहावजा राशि नहीं दी गई तो फिर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1310438
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.